फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramban, DC Mohamad Alyans Khan, Check Parnot Bridge

Udhampur News: रामबन उपायुक्त ने पेरनोट पुल व करोल-मैत्रा-गूल सड़क के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Ramban, DC Mohamad Alyans Khan, Check Parnot Bridge
रामबन के उपायुक्त ने पेरनोट पुल और करोल-मैत्रा-गूल सड़क के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया
रामबन। बारिश और बाढ़ के बाद की बहाली के प्रयासों में तेजी लाने के लिए उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने शुक्रवार को भट्टी क्षेत्र में पेरनोट पुल और करोल-मैत्रा-गूल सड़क पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। ये दोनों कार्य सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), एनएचएआई और सेना की ओर से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन अरुण गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक, सहायक आयुक्त शौकत हयात मट्टू, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता और तहसीलदार भी उपायुक्त के साथ मौजूद रहे। बता दें कि पेरनोट पुल और करोल-मैत्रा-गूल सड़क, उप-मंडल गूल और रामबन तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही और आवश्यक आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जीवनरेखाएं हैं। हाल ही में आई अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण ये मार्ग प्रभावित हुए हैं। उपायुक्त ने कार्य की गति में तेजी लाने और बुनियादी ढांचे की दीर्घकालिक स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंजीनियरिंग मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed