Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramban, dc, meeting

Udhampur News: बिजली-पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
ramban, dc, meeting
डीसी ने दौरा कर बनिहाल और खारी में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

रामबन। अपनी पब्लिक आउटरीच पहल को जारी रखते हुए जिला उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने बुधवार को बनिहाल और खारी का दौरा किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर अनिवार्य सेवाओं की समीक्षा की और लोगों की शिकायतों को उनके घर द्वार पर जाकर सुना।
दौरे के दौरान डीसी ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। उनके साथ एसएसपी अरुण गुप्ता, एसडीएम बनिहाल और जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़क कनेक्टिविटी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौजूदा मौसम को देखते हुए सेवाओं में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। फील्ड अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जनता की शिकायतों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में जमाखोरी पर रहेगी कड़ी नजर
डीसी ने दुकानदारों और नागरिक समाज के सदस्यों से भी बात की। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता की जानकारी ली। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि ओवररेटिंग, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों पर अपडेटेड रेट लिस्ट लगाने और सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। डीसी ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के साथ काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed