{"_id":"687ff42a490ccc07b5085bb8","slug":"ramban-abvp-celebrate-national-students-day-udhampur-news-c-202-1-udh1005-125512-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एबीवीपी रामबन ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एबीवीपी रामबन ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस मनाया
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामबन इकाई ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस धूमधाम से मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) की रामबन इकाई ने मंगलवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस उत्साह के साथ मनाया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के 36 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी जम्मू कश्मीर की राज्य सहसचिव, सुश्री आकृति चिब ने एबीवीपी नगर रामबन इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। निर्वाचित पदाधिकारियों में विक्रम सिंह कटोच को नगर अध्यक्ष, रणजीत सिंह को उपाध्यक्ष और पायल रकवाल को नगर सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चमेल सिंह मन्हास, जिला प्रमुख, रामबन एवं राजकीय विद्यालय कार्य प्रभारी एबीवीपी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के सम्मान में पदक प्रदान किए गए। समारोह में विशिष्ट अतिथि गुरदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।एबीवीपी के राज्य स्तरीय समिति सदस्य, तरुण देव सिंह, राज्य संयोजक, खेलो भारत एबीवीपी जेके, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चमेल सिंह ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन और मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए एबीवीपी नगर रामबन इकाई के प्रयासों की भी सराहना की। तरुण देव चिब ने अपने भाषण में एबीवीपी के इतिहास और इसके दिन-प्रतिदिन बढ़ते विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन एबीवीपी रामबन के नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह कटोच के धन्यवाद ज्ञापन के साथ।