फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rambam, DC Gave Clearification, FlyOver Safe

Udhampur News: रामबन फोर लेन फ्लाईओवर पूरी तरह सुरक्षित

विज्ञापन
Rambam, DC Gave Clearification, FlyOver Safe
रामबन के उपायुक्त ने रामबन फोर लेन फ्लाईओवर में दरारों की अफवाहों का खंडन किया
- वीडियो वायरल होने के बाद रामबन के उपायुक्त ने फ्लाईओवर में दरारों की अफवाहों का किया खंडन
विज्ञापन

रामबन। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया कि रामबन फ्लाईओवर में दरारें पड़ गई हैं। इस पर रामबन के उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एनएचएआई के अधिकारियों और इंजीनियरों ने पुष्टि की कि पुल में कोई दरार नहीं आई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामबन के उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक के साथ मंगलवार को रामबन स्थित एनएच-44 पुल का दौरा किया। उपायुक्त के निर्देश पर, एनएचएआई की इंजीनियरिंग टीम ने पुल का निरीक्षण किया। जांच के बाद इंजीनियरों ने कहा कि पुल वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। जन सुरक्षा को जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उपायुक्त ने लोगों से जिम्मेदारी से काम लेने और बेबुनियाद अफवाहें फैलाने से बचने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed