फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rally

हिंदी और डोगरी में दी जा रही मलेरिया की जानकारी

विज्ञापन
rally
उधमपुर: जिला अस्पताल से मलेरिया दिवस के उपलक्ष पर गाड़ी को रवाना करते हुए सीएमओ तथा रैली को रवाना - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल से रैली का आयोजन किया। इसमें एएनएमटी स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लेकर शहरवासियों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक वाहन भी रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. केसी डोगरा मुख्य मेहमान थे। सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीएमओ ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली में छात्र व छात्राएं जन जन का यही है नारा मलेरिया मुक्त हो देश हमारा के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इन्होंने हाथों में विभिन्न प्रकार के नारे लिखी तख्तियां थाम रखी थीं।
विज्ञापन

रैली के दौरान शहरवासियों को बताया गया कि जागरूक होकर मलेरिया से बचा जा सकता है। इसलिए, घरों में पानी न जमा होने दें। गमले के पानी को नियमित बदलते रहें। साफ पानी में डेंगू का मच्छर पनपता है, और गंदे पानी में मलेरिया का मच्छर पनपता है। इसलिए, हमेशा घर के अंदर व बाहर साफ सफाई रखें। कूलर व अन्य किसी बर्तन में ज्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि यह जागरूकता अभियान ब्लॉक स्तर पर भी शुरू किया गया है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है। रवाना किया गया वाहन विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों का जागरूक करेगा। लोगों को हिंदी व डोगरी भाषा में मलेरिया से बचने के उपाय विस्तार से समझाए जाएंगे। इस मौके पर जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विजय रैना, डीएचओ डॉ. मोहम्मद यासीन, आदि मौजूद थे।

उधमपुर: जिला अस्पताल से मलेरिया दिवस के उपलक्ष पर गाड़ी को रवाना करते हुए सीएमओ तथा  रैली को रवाना

उधमपुर: जिला अस्पताल से मलेरिया दिवस के उपलक्ष पर गाड़ी को रवाना करते हुए सीएमओ तथा रैली को रवाना - फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed