{"_id":"6088522f8ebc3e591663686b","slug":"rally-fired-message-of-water-conservation-udhampur-news-jmu2342963174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला खेल विभाग की ओर से कैच द रेन विषय पर रैली निकाली गई। इसमें कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पानी को बचाने का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम डीसी अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में खेल विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इसमें शारीरिक शिक्षा व्याख्याताओं, परास्नातक, शिक्षकों, रहबर-ए-खेल शिक्षकों आदि ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर के मुख्य अतिथि डीवाईएसएसओ खैराती लाल शर्मा ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में पानी बचाने और पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से विवेकपूर्ण तरीके से पानी का उपयोग करने का आग्रह किया और सभी को घरों, गांवों में पहल करने का निर्देश दिया।
पानी के महत्व और इसके संरक्षण पर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कहते हुए कि शहर और गांवों में जब हम पानी बचाएंगे, तो हम पृथ्वी को बचाएंगे। वनों को बचाने के लिए वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रतिभागियों से अनुरोध किया। इसी तरह की रैलियां जोन द्राबशाला, पाडर और नागसेनी इलाकों में भी की गईं।