{"_id":"678c1b9788bf4e18c900c0b7","slug":"rakesh-honored-with-arjuna-award-received-grand-welcome-on-reaching-dharmanagari-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101543-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी पहुंचने पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित राकेश का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी पहुंचने पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित राकेश का भव्य स्वागत
Sun, 19 Jan 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड की रिहर्सल करते विधार्थी। संवाद
- फोटो : katra
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रेलवे स्टेशन स्थित नताली गांव के रहने वाले अर्जुन अवार्डी का शनिवार को धर्मनगरी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वाहन में सवार राकेश की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पुष्प वर्षा भी की गई।
राकेश का कहना है कि जम्मू कश्मीर को दो अर्जुन अवार्ड मिले हैं। इस सबका श्रेय मां वैष्णो देवी को और मेरी माता सहित कोच कुलदीप वेदवान को जाता है। हमें गर्व है कि श्री माता वैष्णो देवी के स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकले आर्चर को अर्जुन अवार्ड मिला है। अगर दुर्घटना में मेरी टांगे गई हैं, तो मां वैष्णो देवी ने मुझे उतना ही ऊंचा स्थान दिया है। अपने पिता प्रीतम चंद का सपना साकार कर रहा हूं। राकेश के छोटे भाई दीपक वजाल ने कहा कि शुक्रवार से ही गांव में खुशी की लहर है।
धर्मनगरी से एक किलोमीटर पहले ही एक हाई स्कूल के बच्चों ने फूलों से राकेश का स्वागत किया। उन्होंने राकेश का मुंह भी मीठा कराया। बच्चों ने राकेश के साथ फोटो भी खिंचवाए। इस मौके पर जिला रियासी आर्चर के अध्यक्ष अरुण शर्मा, स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष इनायत उल्ला सहित अन्य ने भी राकेश का स्वागत किया। इसके बाद राकेश श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे।