फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rain on head, no drainage system in the city

बरसात सिर पर, शहर में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
Rain on head, no drainage system in the city
उधमपुर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही देविकानगरी में जलभराव की परेशानी भी सामने आने लगी है। अभी तो बरसात की शुरूआत हुई है। करीब दो महीने तक बरसात रहनी है और नगर परिषद जलनिकासी की किसी तरह की व्यवस्था नहीं की है। शहर के विभिन्न हिस्सों में नालियां व नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। ज्यादा बारिश होने पर फिर से कई घरों व दुकानों के अंदर पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नगर परिषद की तरफ से शहर में मौजूद नाले व नालियों की अच्छी तरह से सफाई की जाती है, ताकि बारिश पड़ने पर बारिश का पानी बाहर निकल जाए और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लेकिन हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर परिषद ने इसको लेकर कुछ नहीं किया है। इस बार बरसात कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई है और बारिश होने पर शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की परेशानी सामने आने लगी है। जलभराव से सड़कों व गलियों में लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग, धार रोड के विभिन्न हिस्सों में बारिश के दौरान पानी भर रहा है और शहरवासियों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। आने वाले दिनों में हर रोज तेज बारिश होगी और जलनिकासी न होने पर शहरवासियों को गंदे पानी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के कुछ इलाकों में ज्यादा होता है जलभराव
शहर के शिवनगर, आदर्श कालोनी, बाड़यां, लंबी गली, मुखर्जी बाजार, एमएच चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में नालियां गंदगी से पटी हैं और बारिश होने पर इन इलाकों में जलभराव हो रहा है। शहरवासियों ने नाले व नालियों को साफ करने की मांग को कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के समक्ष उठाया है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। शहरवासियों का कहना है कि अभी तो बरसात की शुरूआत हुई है। अगर अब भी नगर परिषद ने गंदगी से भरी नालियों को साफ नहीं किया तो आने वाले दिनों में उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज लाइन कार्य से बंद पड़ी हैं कई नालियां
शहर के जिन इलाकों में भी यूईईडी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है, वहां पर भी नालियां खुदाई से निकले मलबे के कारण बंद हो चुकी है। पाइप लाइन बिछाने के बाद यूईईडी नालियों से मलबा नहीं निकाल रहा है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की तो मरम्मत की जा रही है, लेकिन नालियों से मलबा हटाने का काम नहीं किया जा रहा है।

शहर में ज्यादातर सेंट्रल ड्रेन हैं और इनको साफ करना काफी मुश्किल होता है। इनको साफ करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बड़े नालों की सफाई का काम जल्द शुरू किया जाएगा। पूरा प्रयास किया जाएगा कि बरसात में शहर के अंदर जलभराव की समस्या सामने न आए।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed