{"_id":"58e7f2904f1c1b82575b6e7c","slug":"rain-and-hailstorm-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार चौथे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहा। उधमपुर जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा। इतना ही नहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। अप्रैल महीने में बर्फबारी वर्षों बाद हुई। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
चार दिनों के खराब मौसम ने जनजीवन को बेपटरी कर दिया है। कई इलाकों का संपर्क भंग हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह पस्सियां आने के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड उधमपुर जिले में भी पड़ रही है। खास कर चिनैनी, पत्नीटॉप, नत्थाटॉप में लोग गर्म कपड़े में जकड़े रहे। कई इलाकों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वीरवार की देर रात को ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने और कई मैदानी इलाकों में तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में कोई नरमी नहीं आई। देर शाम तक आसमान बादलों से गिरा था और बारिश की उम्मीद अभी भी बनी हुई थी।
विज्ञापन