{"_id":"5740a91b4f1c1b126dac7160","slug":"put-on-the-street-jammed-with-dead-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर रखकर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव सड़क पर रखकर जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Sat, 21 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में किसी के घर में काम करने वाली रजनी देवी की मौत के बाद गांव के लोगों ने सुद्धमहादेव में जोरदार प्रदर्शन किया। लिंक मार्ग को घंटों बंद रखा। शनिवार को सुद्धमहादेव में गांव के लोगों ने मृतक रजनी (17) का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और मांग उठाई कि मृतका की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
शव का फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग भी की। भारी संख्या में मौजूद लोगों का कहना था कि रजनी की हत्या हुई है। उसने आत्महत्या नहीं की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि रजनी पांच-छह साल से जम्मू में किसी के घर में काम करती थी।
विज्ञापन
उसे उसके परिवार वालों से नहीं मिलने दिया जाता था और न ही उन्हें बताया गया था कि वह जम्मू में किस जगह पर काम कर रही है। किसके पास है। उन्होंने कहा कि रजनी की हत्या की गई है। इसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, वे सड़क नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुद्धमहादेव मो. सलीम और थाना प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाया और आश्वासन दिया कि जम्मू से भी पुलिस टीम को बुलाकर बयान लिए जाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए और मार्ग को खोला। वहीं देविका में रजनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।