फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Public meeting

डीसी इंदू कंवल चिब ने धैमा में आयोजित जनसंपर्क सह शिकायत निवारण शिविर में सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
Public meeting
धैमा में आयोजित जनसंपर्क सह शिकायत निवारण शिविर में समस्याएं सुनती डीडीसी इंदू कंवल चिब - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। ब्लॉक खून के पंचायत धैमा में जनसंपर्क सह शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला विकास आयुक्त इंदू कंवल चिब ने जिला अधिकारियों की टीम के साथ जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस मौके डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में लोगों ने बालिका छात्रावास भवन का निर्माण, विद्यालयों में चारदीवारी, पर्याप्त शिक्षण, पंचायतों को पेयजल आपूर्ति में बढ़ोतरी, बिजली में सुधार, विधवा पेंशन योजनाओं से वंचितों को लाभ, फुट ब्रिज का निर्माण, सुनाल में राशन डिपो, मोबाइल फ्रीक्वेंसी के मुद्दे, सड़क निर्माण कार्यों में देरी, आदि समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

डीडीसी उपाध्यक्ष ने बताया कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य प्रशासन को आम जनता के करीब लाना है। डीसी ने धैर्यपूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी वास्तविक शिकायतों के शीघ्र निपटान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल, सिविल विंग और पीडीडी को संयुक्त बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed