फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Public Bus Service Start

Udhampur News: रामनगर से खनेड़ तक पहली यात्री बस सेवा शुरू

विज्ञापन
Public Bus Service Start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर से बसंतगढ़ तहसील के खनेड़ गांव तक पहली यात्री बस सेवा शुरू हो गई। शनिवार को बस (जेके14डी-3939) के सहचालक मुंदरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी।
बस के सहचालक ने बताया कि रामनगर से हर रोज दोपहर 2:55 बजे खनेड़ गांव के लिए बस रवाना होगी। बस खनेड़ गांव से सुबह 6:30 बजे रामनगर के लिए वापस रवाना होगी। यात्री बस शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। खनेड़ गांव के निवासी वकील सिंह, कमल सिंह, मोहम्मद जमील, चमन लाल आदि ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इससे पहले कोई भी बस सीधी बस खनेड़ गांव तक नहीं आती थी। यात्रियों को रामनगर से बसंतगढ़ तक के लिए ही बस मिलती थी। कई बार रामनगर में यात्रियों को रहने के लिए किराये पर कमरा लेने पर मजबूर होना पड़ता था लेकिन अब बस चलने से वे अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे। इस बस के चलने से कदवां, राय चक, लोधरा व अन्य गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed