फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Provide government facilities by reaching people's homes

लोगों के घरों तक पहुंच कर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं अधिकारी

विज्ञापन
Provide government facilities by reaching people's homes
उधमपुर में ब्लॉक सिउना में ब्लॉक दिवस के कार्यक्रम में समस्याएं सुनती डीडीसी। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए बुधवार को जिला विकास आयुक्त कृतिका ज्योत्सना ने जिला अधिकारियों की टीम के साथ ब्लॉक सिउना में ब्लाक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने पहले ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेकर दिशा निर्देश जारी किए और फिर सभा का आयोजन कर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं व मांगों को सुना। साथ ही सभी अधिकारियों से लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष सिउना सुभाष चंद्र, डीडीसी नरसू सुभाष चंद्र, सरपंचों, पंचों और आसपास की पंचायतों के स्थानीय ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के तहत सीउना-सत्यालता सड़क का निर्माण करने, मिडिल स्कूल को अपग्रेड करने, सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी दूर करने, क्षेत्र में मेटाडोर सेवा प्रदान करना, जीएचएसएस सिउना में गणित शिक्षक-की नियुक्ति, विभिन्न लिंक सड़कों पर तारकोल डालने की मांग उठाई। साथ ही समरोली-सिउना रोड की हालत सुधारने , जीएचएसएस में चारदीवारी का निर्माण करने, ओसू में पशु चिकित्सा केंद्र की स्थापना करने, भरना एनटीपीएचसी में डॉक्टर पद व एंबुलेंस सेवा प्रदान करने, धार गड़िया और जुगधार को पर्यटन मानचित्र में लाने, जुगधार मेले में शौचालय की सुविधा प्रदान करना, केवी स्कूल की स्थामना करने, जुगधार में सामुदायिक हॉल का निर्माण सहित कई तरह की मांगे व समस्याएं रखी।
विज्ञापन

डीडीसी ने लोगों की मांगों और समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निवारण के लिए मानदंडों के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने सभी अधिकारियों से लोगों के घर-घर जाकर उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों को रखने का मुख्य उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर दूर करना है। संबंधित अधिकारियों को वास्तविक मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और लंबित मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि वास्तविक मांगों को विचार के लिए उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके। मार्ग में डीडीसी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिउना का भी दौरा किया और समग्रा के तहत निर्माण किए जा रहे कला शिल्प और पुस्तकालय कक्ष के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यकारी एजेंसियों के चल रहे कार्यों की प्रगति में तेजी लाने और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीडीसी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए जा रहे प्ले फील्ड साइट और सामुदायिक शौचालय के कार्य का भी निरीक्षण किया। डीडीसी ने पंचायती राज संस्थाओं के साथ-साथ क्षेत्र के सामान्य लोगों से सरकारी नीतियों और योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed