{"_id":"630272c488c4c05ae43ce98a","slug":"protest-udhampur-news-jmu26639779","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग का तीन महीने में ही निकला तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग का तीन महीने में ही निकला तारकोल
उधमपुर:सुधमहादेव से मानतलाई रोड के ऊपर डाली लुक को लेकर पंचों सरपंचों व स्थानीय लोगों ने किया जगद
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर/चिनैनी। सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग पर तारकोल डालने के कुछ दिनों बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई है। इसके विरोध में कई पंचायतों के लोगों ने रविवार को पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जानकारी के बाद भी विभाग ने दोबारा तारकोल नहीं डाला।
विज्ञापन
कई पंचायत के पंचों, सरपंचों व लोगों ने जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जग्गा ने बताया कि तीन महीने पहले सुद्धमहादेव मेले को लेकर सुद्धमहादेव-मानतलाई मार्ग पर पीएमजीएसवाई ने तारकोल डाला था। अब मात्र तीन महीने में ही यह तारकोल जगह-जगह से निकल गया है। रोड पर गड्ढे हो चुके हैं। केंद्र सरकार पीएमजीएसवाई की सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, ताकि दूरदराज इलाकों को अच्छे मार्ग मिल सकें। लेकिन, विभाग की लापरवाही के कारण लोग इस सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जो तारकोल डाला गया था, उसमें खराब गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल की गई थी। इसकी वजह से आज सारा तारकोल निकल रहा है। डिप्टी कमिश्नर से अपील है कि जल्द एक कमेटी का गठन करें और सुद्धमहादेव से मानतलाई तक मार्ग पर डाले गए तारकोल की जांच करवाएं। दोषी अफसरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो लोग सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।