फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने को कह रहे अधिकारी

विज्ञापन
protest
उधमपुर: जगानू हायर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा में फेल हुए छात्र जेके बोर्ड के दफ्तर के बाहर प्रद - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। 11वीं में अनुत्तीर्ण होने से नाराज हायर सेकेंडरी स्कूल जगानू के विद्यार्थियों ने मंगलवार को जेके बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था परीक्षा अच्छी होने के बाद भी उनको अनुत्तीर्ण कर दिया गया है, और अब पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे विद्यार्थी बोर्ड कार्यालय के बाहर पहुंचे और बोर्ड अधिकारियों को अपनी समस्या बतानी चाही। लेकिन, अधिकारियों ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने बताया कि उनके स्कूल में 11वीं में करीब दो सौ विद्यार्थी थे। इनमें से 130 को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के 31 अंक हैं, उनको उत्तीर्ण कर दिया है। और, जिनके 37 या 38 अंक हैं, उनको अनुत्तीर्ण कर दिया है। साफ नजर आता है कि परीक्षा परिणामों में बोर्ड ने बड़ी गलती की है। इस गलती को सुधारने की बजाय विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन फार्म भरने को कहा जा रहा है। इससे बोर्ड का राजस्व बढ़ेगा। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए फार्म भरना संभव नहीं है। इसलिए सभी को उत्तीर्ण किया जाए और 12वीं में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed