{"_id":"62bcb4e4e866704ff72aed0e","slug":"protest-udhampur-news-jmu262963227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर। राजस्थान के उदयपुर इलाके में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोबारा से कोई इस तरह की हरकत न कर सके।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट जयदेव सिंह सलाथिया ने कहा कि राजस्थान के उदयपुर इलाके में जिस निर्ममता से दो शैतानों ने कन्हैयालाल की गला काट कर हत्या की, उसकी बार एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड ने सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
राजस्थान सरकार से अपील करते हैं कि इस केस को वे फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर आएं और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दें। उन्होंने कहा कि धर्म की नफरत कहीं भी जायज नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस बात का ध्यान रखें कि इस तरह की वारदात दोबारा न हो। वहीं ऐसे लोगों को जल्द कड़ी सजा दी जाए।