{"_id":"62bb48329ee27f092c3462b3","slug":"protest-udhampur-news-jmu2628832168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 9 की जलापूर्ति लाइन से वार्ड 13 में दिया जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 9 की जलापूर्ति लाइन से वार्ड 13 में दिया जा रहा पानी
विज्ञापन
उधमपुर: वार्ड नंबर 9 में पानी की पाइप डालने के विरोध में रोष प्रकट करती हुई महिलाएं.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। वार्ड 9 में महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के जेई पर रिश्वत लेकर वार्ड की पाइपलाइन से दूसरे वार्ड के घरों में पानी के कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। इस दौरान महिलाओं ने संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
महिलाओं ने कहा कि वार्ड 9 में जलापूर्ति के पाइप से वार्ड 13 के घरों में कनेक्शन दिया जा रहा है। इससे वार्ड 9 में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसलिए, वार्डवासी विभाग से अपील कर रहे हैं कि इस पाइप लाइन से दूसरे वार्ड में कनेक्शन न दिए जाएं। दूसरे वार्ड में पहले से पाइपलाइन मौजूद है, लेकिन विभाग का जेई लोगों से रिश्वत लेकर जबरदस्ती वार्ड 9 की पाइप लाइन से वार्ड 13 में कनेक्शन दे रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी भी उनसे बदतमीजी करते हैं, और वार्ड का पार्षद भी उनका सहयोग नहीं कर रहा है। इसलिए, मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा है। वार्ड की जलापूर्ति लाइन से अभी तक वार्ड 9 के सभी घरों में भी कनेक्शन नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले से पानी की कमी से जूझ रहे वार्ड 9 में अब विभाग अधिकारी अन्य वार्ड में पानी देकर समस्या बढ़ा रहे हैं। इसे बंद किया जाए। अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगी।