{"_id":"62bb4771cc322f751c0afc89","slug":"protest-udhampur-news-jmu2628830125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचैरी में युवक की मौत मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों ने चार घंटे बंद रखा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचैरी में युवक की मौत मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों ने चार घंटे बंद रखा मार्ग
विज्ञापन
उधमपुर: जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर इकट्ठा मृतक के परिजन व पुलिसकर्मी.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में मंगलवार को मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने लगभग चार घंटे तक उधमपुर-पंचैरी मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
इस दौरान एएसपी मौके पर पहुंचे, और प्रदर्शनकारियों को शांत किया। वहीं, जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि मंगलवार को करण सिंह (20) पुत्र खजूर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में फंदे से लटकता पाया गया था। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने स्थानीय मुल्ख राज को हत्यारा बताया।
पीएचसी के डॉक्टर को भी जब मामला संदिग्ध लगा तो उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मंगलवार सुबह जब डॉक्टर शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे तो मृतक के परिजनों ने मुल्ख राज व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के बड़े भाई सिकंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मुल्ख राज अपनी पत्नी के साथ घर आया, और अपनी बेटी के लापता होने का कारण करण सिंह को बताया। वह करण को धमका रहा था।
विज्ञापन
भाई ने बताया कि मुल्ख राज ने करण से जोर देकर कहा कि वह जंगल में जाकर उसकी बेटी की तलाश करे। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। मुल्ख राज के जाने के बाद करण उसकी बेटी की तलाश करने जंगल गया, और वापस नहीं लौटा। कुछ घंटे बाद मुल्ख राज ने पंचैरी में लोगों को करण के शव को फंदे से लटकते हुए पाए जाने की सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पीएचसी पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि शव की हालत देखकर पता चलता था कि उसकी मौत फंदे से लटकने से नहीं हुई है। बल्कि, उसका गला दबाया गया है। करण के जंगल जाने से कुछ समय बाद मुल्ख राज अपनी बेटी को लेकर घर आया, और कहने लगा कि उसकी बेटी मिल गई, लेकिन वे करण को समझा लें। हालात से यह साफ हत्या का मामला है। इसलिए, उनकी मांग है कि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच करे।
पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद मुल्ख राज की पत्नी संतोष देवी और साले सुरेंद्र कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुल्ख राज दूसरे दिन भी पुलिस की हिरासत में रहा। मुल्ख राज जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के तौर पर काम कर रहा है, और मौजूदा समय में मोंगरी तहसील में नियुक्त है।
-----
एसएसपी से आश्वासन मिलने पर मार्ग से हटे प्रदर्शनकारी
उधर, पंचैरी में मृतक के परिवार की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ मीर इलाके में सुबह आठ बजे मीर मार्केट और उधमपुर-पंचैरी मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कोई भी मार्ग से हटने को तैयार नहीं था। प्रदर्शनकारी एसएसपी के मौके पर पहुंचकर बात सुनने की मांग करने लगे। दोपहर करीब 12 बजे एएसपी अनवर-उल-हक मौके पर पहुंचे, और उन्होंने एसएसपी डॉ. विनोद कुमार से परिजनों की बात करवाई। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच होगा, और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी मार्ग से हटे, और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

धमपुर: मीर में रोड बंद कर प्रदर्शन करते हुए गांव वासी.- फोटो : UDHAMPUR