{"_id":"626ed12597db8535b521fd67","slug":"protest-udhampur-news-jmu25894474","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने डीसी कार्यालय के बाहर धार रोड बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रही बिजली व पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को डीसी कार्यालय के बाहर वाहनों की आवाजाही बंद कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में सरकार लोगों को जरूरत अनुसार बिजली व पानी की सुविधा देने में पूरी तरह से नाकाम हो गई है। प्रदर्शन में जम्मू के आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
दोपहर के समय आप नेता व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया गया। इसमें अश्वनी खजूरिया, प्रीति खजूरिया, जम्मू से तरजीत टोनी, मनीष सिन्हा, पीएस हैपी व अन्य कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि भाजपा देश में जात धर्म व बिरादरी की राजनीति कर वोट हासिल कर रही है, लेकिन लोगों को आज तक जरूरत अनुसार सुविधाएं प्रदान नहीं कर पाई है।
बिजली व पानी को लेकर आज आदमी को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उधमपुर में कभी भी इतनी अधिक बिजली कटौती नहीं हुई है। मौजूदा समय में बिजली कटौती के कारण विद्यार्थी सीबीएसई की परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे है। इसके साथ छोटा व्यापारी भी परेशान हो चुका है। कई तरक के काम बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसी तरह से लोगों को जरूरत अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी ने लोगों की हालत को खराब कर रखा है और बिजली कटौती ने परेशानी को दुगना कर दिया है।
विज्ञापन
तरनजीत सोनी, मनीष सिन्हा ने कहा कि भाजपा को केवल वोट हासिल करने की पड़ी है। इनको लोगों को जनता की सेवा करने का पता ही नहीं है। अगर यह लोग जनता की सच्चे मन से सेवा करते तो आज लोगों को बिजली व पानी को लेकर सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता। पीने के पानी को सड़क पर बेकार बहता हुआ देखा जा सकता है, लेकिन यह पानी शहरवासियों के घरों में नहीं पहुंच पा रहा है। अगर भाजपा ने लोगों ने सुविधाएं नहीं प्रदान की तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्रदर्शन के कारण मार्ग बंद होने पर लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।