फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी

विज्ञापन
protest
उधमपुर: लांदर स्कूल के बच्चों द्वारा रास्ता बंद किया गया व प्रदर्शन करते हुए स्कूली छात्र. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल लांदर में स्टाफ की कमी दूर करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को वे कक्षाओं में शामिल नहीं हुए, और लांदर मार्ग को बंद कर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि उनके स्कूल में वर्षों से स्टाफ की कमी है। यह सबको पता है, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं कर रहा। स्कूल में लेक्चरर के 15 पद मंजूर हैं, लेकिन इस समय केवल तीन लेक्चरर अपनी सेवा दे रहे हैं। स्कूल में अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, ईवीएस, गणित, डोगरी और कंप्यूटर के लेक्चरर के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लेक्चरर न होने के कारण उनकी शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसी कारण स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी लगातार खराब हो रहा है। अभिभावकों ने कई बार स्टाफ की कमी दूर करने की मांग शिक्षा विभाग और प्रशासन से की है, लेकिन सिवाय आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। इसलिए, अब सभी विद्यार्थी खुद ही कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने लांदर मार्ग बंद कर दिया था। इससे कई वाहन फंस गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों की आवाज प्रशासन व सीईओ तक पहुंचाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थी मार्ग से हट गए, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द लेक्चरर के पद नहीं भरे गए तो मजबूरन प्रदर्शन तेज करना पड़ेगा।

-----
दो शिक्षकों की हुई तत्काल तैनाती
प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद उधमपुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविन कुमार कौल खुद स्कूल में पहुंचे। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों से बात की और जेडईओ से कहकर उसी समय स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती की। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही विद्यालय में बाकी शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाएगा। नए तैनात किए शिक्षक बुधवार से ही स्कूल में सेवा देंगे।

उधमपुर: लांदर स्कूल के बच्चों द्वारा रास्ता बंद किया गया व प्रदर्शन करते हुए स्कूली छात्र.

उधमपुर: लांदर स्कूल के बच्चों द्वारा रास्ता बंद किया गया व प्रदर्शन करते हुए स्कूली छात्र.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed