फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

जलशक्ति विभाग नहीं दे रहा पानी व यूईईडी ने खोद दी सड़क, लोग परेशान, कैसे करें इंतजाम

विज्ञापन
protest
उधमपुर। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या को लेकर शहरवासियों ने सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगरोटा मोहल्ले के लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अगर शाम तक जलापूर्ति नहीं हुई तो शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जन संघर्ष संस्था के प्रधान संजीत कुमार के नेतृत्व में नगरोटा निवासियों ने दोपहर करीब 12 बजे डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान संजीत ने कहा कि जल शक्ति विभाग और यूईईडी की लापरवाही के कारण नगरोटा वासियों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। उनको महीनों से आवश्यकतानुसार जलापूर्ति नहीं मिल रही है। विभाग उनको सप्ताह में एक या दो दिन ही पानी दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले पानी की किल्लत को दूर करने के लिए महिला कॉलेज के नजदीक ओवर हेड टैंक का निर्माण किया गया था। लेकिन, जब इस टैंक से जलापूर्ति का समय आया तो इसका पानी दूसरे मोहल्ले को दे दिया गया। नगरोटा के लोग वर्षों से आवश्यकतानुसार जलापूर्ति के लिए तरस रहे हैं। गर्मी में मोहल्लेवासी पानी का टैंक मंगा कर गुजारा करते हैं। लेकिन, सड़क की हालत खराब होने पर मोहल्ले में टैंक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद यूईईडी ने सड़क को बदहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों के वाहन हर रोज दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अगर उनके मोहल्ले की तरफ जाने वाली सड़क की हालत को सुधार दिया जाता है तो कम से कम उनके मोहल्ले में पानी का टैंक तो पहुंच सकता है। अपनी मांगों और परेशानियों को कई बार जल शक्ति विभाग और यूईईडी के अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। इसको लेकर मोहल्ले में भी कई बार प्रदर्शन किया। लेकिन, किसी ने कुछ नहीं किया है। इसलिए, अब डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है।

-----
एडीसी ने दिया समस्या सुलझाने का आश्वासन
इस पर एडीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। सभी मोहल्लेवासियों ने निर्णय लिया है कि अगर शुक्रवार शाम तक जलापूर्ति होने के साथ सड़क की हालत को नहीं सुधारा जाता है तो शनिवार से सभी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed