फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

डंपिंग यार्ड के विरोध में उतरे हाउसिंग कॉलोनी के निवासी

विज्ञापन
protest
उधमपुर। शहर की हाउसिंग कॉलोनी में डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि इस काम को तुरंत बंद किया जाए। क्योंकि, इससे इलाके में बदबू फैलेगी।
विज्ञापन

दोपहर को लोगों ने एकजुट होकर यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से हाउसिंग कॉलोनी के फेज 2 में यूईईडी डंपिंग यार्ड का काम कर रही है। पहले इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन, अब उनको पता चला है कि इस स्थान डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। सीवरेज पाइप लाइन से जब निकासी का काम शुरू हो जाएगा तो आधे शहर की गंदगी इसी स्थान पर जमा होगी। इसके नजदीक घरों से तो निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि रिहाइशी कॉलोनी के बीच इस तरह का डंपिंग यार्ड बनाना उचित नहीं है। इसका सभी विरोध करते हैं। विभाग ने सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं की है। इससे लोग करीब दो वर्षों से परेशान हैं। इस परेशानी को विभाग ठीक नहीं कर रहा है। इस प्रदर्शन से लोग अपनी आवाज उपायुक्त तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उपायुक्त जल्द इस डंपिंग यार्ड के कार्य को बंद करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed