फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

सरकार ने युवाओं के साथ किया भद्दा मजाक

विज्ञापन
protest
उधमपुर: पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बेरोजगार य? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया शनिवार को पंचायत रौन, बारटा, तलपड़, जगानू, आदि के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनके नेतृत्व में स्थानीय युवाओं ने साल 2019 से पहले भरे गए नौकरियों के फार्म रद्द करने के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन ने फैसला लिया है कि 2019 से पहले जितने भी नौकरी के फॉर्म निकले गए थे, उनको रद्द कर दिया गया है। यह युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। क्योंकि, कइयों की आयु ज्यादा हो रही है। सरकार जल्द इस फैसले को वापस ले। वहीं, पंचायत रौन उधमपुर के नजदीक है। 26 वर्षों से यह क्षेत्र चिनैनी विस क्षेत्र में शामिल है। लेकिन, अब हदबंदी आयोग इस क्षेत्र को उधमपुर विस क्षेत्र में शामिल करे, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। वहीं, पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार को इन मांगों पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed