{"_id":"61d883735ad7d62c7e21d387","slug":"protest-udhampur-news-jmu2514636163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाने से नाराज गवर्नमेंट हाई स्कूल बाडी के छात्रों ने बीएमओ रामनगर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन नहीं लग पाने से नाराज गवर्नमेंट हाई स्कूल बाडी के छात्रों ने बीएमओ रामनगर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कोरोना टीकाकरण न होने को लेकर पंचायत बाड़ी में स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने बीएमओ रामनगर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
टीकाकरण केंद्र पर शुक्रवार को टीका लगवाने पहुंचे युवाओं ने बदहाल व्यवस्था से आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। टीके के लिए विद्यार्थी सुबह ही स्कूल पहुंचे थे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे का समय दिया था। लेकिन, कर्मचारी खुद 12 बजे पहुंचे। इससे नाराज विद्यार्थियों ने कहा कि वे समयानुसार केंद्र पर पहुंचे थे। लेकिन, काफी इंतजार के बाद भी उन्हें टीका नहीं लगाया गया। कहा गया कि ब्लॉक कुलवंता या रामनगर में वैक्सीन लगवाएं। लेकिन, बर्फबारी और बारिश के कारण इन केंद्रों पर जाना संभव नहीं।
छात्रों ने स्वास्थ्य विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें टीका न होने का जवाब देकर वापस बिना वैक्सीन लगाए वापस भेज दिया गया। इससे दूरदराज से आए विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। विभाग के पास अगर टीके नहीं हैं तो इसका खुलासा पहले ही कर दिया जाए। जिससे टीके लगवाने कोई आएगा ही नहीं। लेकिन, जिस तरह छात्रों को कुलवंता और रामनगर भगाया जा रहा है, वह अनुचित है। बीएमओ से अपील है कि स्कूल में फिर से शिविर लगाया जाए, ताकि दिक्कतों का सामना न करना पड़े।