{"_id":"61be2bc58e6b394d3325335f","slug":"protest-udhampur-news-jmu250107574","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर गए बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर गए बिजली कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बिजली विभाग का निजीकरण किए जाने के फैसले से नाराज बिजली कर्मियों ने प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह ही जिला उधमपुर में भी काम हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जब तक इस फैसले को वापस लेने के साथ ही उनकी अन्य लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
मामले को लेकर विभाग कार्यालय उधमपुर के परिसर में ऑल जम्मू एंड कश्मीर इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले काम छोड़ हड़ताल शुरू कर बिजली कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि जल्द से जल्द से उनकी मांगों को पूरा किया। अन्यथा उनकी यह हड़ताल आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लाइनमैन वर्कर यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि वे काफी समय से अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब तक इनको पूरा करने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाया गया है। अब तक कई बार इन मांगों को लेकर कई बैठकें भी की गई हैं। लेकिन अभी तक उनकी किसी भी मांग को पूरा करने पर सहमति नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
वहीं अब सरकार सरकारी विभागों का निजीकरण करने की योजना बना रही है। इससे विभाग कर्मचारी असमंजस में हैं कि उनका भविष्य क्या होगा, उनको क्या सैलरी दी जाएगी, उनको किन पदों पर तैनात किया जाएगा। इसको लेकर उन्हें कोई भी स्पष्टीकरण नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा विभाग में तैनात डेली वेजरों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। इनमें से बहुत से कर्मचारी 2650 के वेतन पर भर्ती हुए थे और 2610 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक स्थायी नहीं किया गया है।
इन सभी मुद्दों को लेकर आज विभाग के सभी विंगों के कर्मचारियों ने ऑल जम्मू एंड कश्मीर इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले एकजुट होकर प्रदेश भर में एक संयुक्त हड़ताल की है। अगर सरकार ने हमारी बात नहीं सुनीं तो वह सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे और इस मुहिम को काफी तक लेकर जाएंगे।
किश्तवाड़ में दिनभर गुल रही बिजली
किश्तवाड़। जिला में बिजली विभाग के कर्मियों की हड़ताल के चलते दिनभर बिजली बंद रही। वहीं कर्मचारियोें ने अपनी मांगों के समर्थन में डिवीजनल कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसोएसिएशन के अध्यक्ष मो. रफी ने कहा कि जबतक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, तबतक हड़ताल जारी रहेगी। ज्वाइंट इंप्लाइज फेडरेशन ने हड़ताल का समर्थन किया। उधर, दिनभर बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान विभिन्न काम प्रभावित हुए। संवाद