फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

क्षतिग्रस्त गलियों से घरों के अंदर पहुंच रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
Protest
उधमपुर शहर के दलाह इलाके में यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग व बदहाल पड़ी गली - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के बाद गलियों की मरम्मत न किए जाने से नाराज शहर के दलाह इलाके के निवासियों ने शनिवार को यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बारिश होने पर क्षतिग्रस्त गलियों से पानी उनके घरों में जा रहा है। इससे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे लोगों ने पूर्व सैनिक कृष्ण लाल के नेतृत्व में यूईईडी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने पहले यूईईडी ने उनके मोहल्ले में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम किया था। पाइपलाइन बिछाने के बाद गली की मरम्मत किए बिना ही छोड़ दिया है। कुछ गलियां ऊंचाई पर हैं, और नीचे कई घर हैं। जब बारिश होती है तो बारिश का पानी उनके घरों में जाता है। इससे नुकसान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में गलियां पहले से ही तंग हैं। खोदाई के बाद तो अब गली में लोगों के चलने के लिए भी स्थान नहीं बचा है। इससे भी आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। काम करने के बाद यूईईडी और ठेकेदार ने उनके मोहल्ले का कोई दौरा तक नहीं किया है। परेशानी के बारे में कई बार यूईईडी और नगर परिषद को भी बताया है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अगर जल्द इसकी मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

उधमपुर शहर के दलाह इलाके में यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग व बदहाल पड़ी गली

उधमपुर शहर के दलाह इलाके में यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग व बदहाल पड़ी गली- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed