{"_id":"6170605923197b3a9c1d28ae","slug":"protest-udhampur-news-jmu2462234116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 अक्तूबर को विश्व कप में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी(आप) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे प्रदेश में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमले कर लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं। दूसरी तरफ भारत की टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने जा रही है। केंद्र सरकार की नीतियां समझ से परे हैं। सरकार को तुरंत इस मुकाबले को बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए।
दोपहर के समय आम आदमी पार्टी के नेता वरुण भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वरुण भगत ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले हो रहे हैं। पुंछ में कुछ दिन के अंदर ही हमारे कई जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कश्मीर में लगातार बाहरी राज्य के श्रमिकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह सब पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है। हमारे देश को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ 24 अक्तूबर को विश्व में खेले जाने वाले मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। जो देश लगातार आतंकी हमले करवा रहा है, उसकी क्रिकेट टीम के साथ कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाना चाहिए। केंद्र सरकार को भी अपनी कथनी और करनी में अंतर करना चाहिए।
विज्ञापन
सरकार के मंत्री दावे तो बहुत बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर वह कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी की मांग है कि जब तक पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को बंद नहीं करता है, तब तक उसके साथ कोई भी क्रिकेट मुकाबला नहीं खेला जाना चाहिए। क्रिकेट क्या कोई भी खेल का मुकाबला नहीं खेला जाना चाहिए।