फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य को नगर परिषद व प्रशासन आमने सामने

विज्ञापन
Protest
शहर के वार्ड नंबर सात का मार्ग जिसको एक महीने के लिए बंद करने का आदेश किया गया है जारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत वार्ड 7 में सीवरेज पाइप बिछाई जा रही है। इसको लेकर एक महीने तक मार्ग को बंद करने के आदेश जारी किया गया है। इस आदेश का नगर परिषद के सभी पार्षदों ने बुधवार को एकजुट होकर विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि जब तक शहर के अंदर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी गई सड़कों व गलियों की हालत नहीं सुधारी जाती, तब तक किसी भी वार्ड में काम करने नहीं दिया जाएगा। अगर, किसी ने जबरदस्ती काम करने का प्रयास किया तो मशीनरी को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया गया कि गैड़ा तालाब से शक्ति नगर तक मार्ग को एक महीने तक बंद रखा जाए। इस दौरान यूईईडी सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य करेगी। इसकी जानकारी जब परिषद को मिली तो सभी पार्षदों ने नगर परिषद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड के अंदर किए गए कार्य के चलते आज तक सड़कों की हालत सुधारी नहीं गई। और, यूईईडी अब नई सड़क की खुदाई करने जा रहा है। नगर परिषद चेयरमैन ने उसी समय जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सख्त चेतावनी दी कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कोई नया काम शुरू नहीं किया जाए। अगर जबरदस्ती काम शुरू करने का प्रयास किया तो सभी पार्षद मौके पर पहुंच कर काम को बंद कराएंगे और मशीनों को भी कब्जे में लेंगे।
-----
नगर परिषद ने की आपात बैठक
इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में आपात बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पार्षद मौजूद रहे। जल्द ही उपराज्यपाल को पत्र लिख कर इसके बारे में बताया जाएगा कि शहर में पार्षदों की कोई नहीं सुन रहा है। प्रशासन अपनी मर्जी के अनुसार ही सारा काम करा रहा है। इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खालसा और सभी पार्षद मौजूद थे।

-----
30 जून तक खत्म होना था काम
अध्यक्ष ने कहा कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य से पूरा शहर परेशान है। हर रोज शहरवासियों की तरफ से शिकायतें आ रही हैं। पिछले दिनों बैठक के दौरान यूईईडी ने आश्वासन दिया था कि 30 जून तक शहर की सभी सड़कों व गलियों की हालत को सुधार दिया जाएगा। लेकिन, अक्तूबर शुरू होने के बाद भी हालत को सुधारा नहीं गया है। कुछ सप्ताह बाद सर्दियों का मौसम शुरू हो जाएगा और इस मौसम में तारकोल डालना बहुत मुश्किल होता है। कांट्रेक्ट के अनुसार यूईईडी को खुदाई के तीन महीने बाद सड़क और 28 दिन के बाद गली की हालत को सुधारना है। लेकिन शहर में दो वर्ष गुजरने के बाद भी कई सड़कों व गलियों की हालत को सुधारा नहीं गया है।

उधमपुर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का बैठक कर विरोध करते नगर परिषद पार्षद व चेयरमैन

उधमपुर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य का बैठक कर विरोध करते नगर परिषद पार्षद व चेयरमैन- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed