फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

तीन दिन से बिजली गुल होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद तीन दिन से बिजली बंद होने से परेशान मियां बाग इलाके के लोगों ने बुधवार दोपहर को धार रोड को बंद कर पीडीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके इलाके में कई महीनों से बिजली की किल्लत की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन को कई बार ज्ञापन के जरिये परेशानी से अवगत करा चुके हैं। आखिर में सड़क पर उतरना पड़ा। उधर, आवागमन बंद होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे लोगों ने कशीराह पंचायत के सरपंच साहिल भक्त के नेतृत्व में लोगों ने धार रोड को बंद कर प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के शुरू होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। इसके खराब होने पर तुरंत इसके के बारे में बिजली विभाग को सूचित किया गया। लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक कर लगाया नहीं गया है। क घंटे से भी अधिक समय तक मार्ग के बंद रहने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed