फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

घोरड़ी-रामनगर मार्ग का काम शुरू करवाने की मांग

विज्ञापन
protest
उधमपुर। तीन महीने से बंद पड़े घोरडी-रामनगर मार्ग का काम शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को घोरडी के लोगों ने रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को होश में लाने के लिए ढोल भी बजाया गया।
विज्ञापन

समाज सेवक अनंत राम के नेतृत्व में नाला घोड़ियां से चौकी गांव तक रोष रैली निकाल कर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अनंत राम ने बताया कि तीन महीने से घोरडी-रामनगर का निर्माण बंद पड़ा है और विभाग और प्रशासन लापरवाही की नींद सो रहा है। अधिकारियों को होश में लाने के लिए आज सभी प्रदर्शन के दौरान ढोल भी बजा रहे हैं। ढोल जाकर ग्रामीणों को भी जगाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मार्ग पर हजारों ग्रामीण निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई ने इस मार्ग का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष के अंदर पूरा करना है। लेकिन जिस प्रकार विभाग की तरफ से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसको देख कर लगता है कि यह काम पांच वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सकेगा। इस मार्ग पर 50 से अधिक गांव निर्भर हैं। कई संपर्क मार्ग इसके साथ जुड़े हुए हैं। पहले इसका निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से किया गया था। लेकिन फिर इसको पीएमजीएसवाई को सौंप दिया गया। आज सभी प्रदर्शन कर अपनी मांग को प्रशासन और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर जल्द मांग को पूरा कर राहत नहीं प्रदान की तो आने वाले दिनों में इसकेे लेकर प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed