फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल 28वें दिन में प्रवेश

विज्ञापन
protest
उधमपुर। लंबित मांगो को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 28वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को लेकर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। 20 से 25 सालों से वह विभाग में बिना नियमित व बेहद कम वेतन पर काम कर रहें हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में पानी की सप्लाई का काम उन्हीं के द्वारा किया जाता है मगर उन्हें स्थायी करने को लेकर कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। इससे उन्हें कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे मजबूर होकर उन्हें दोबारा से कामछोड हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। मगर सरकार अब भी उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसलिए सरकार से उनकी मांग है कि जल्द समस्याओं का समाधान कर उन्हें नियमित रूप से वेतन जारी करने के आलावा नियमित करने प्रक्रिया शुरू करे। साथ ही देश के अन्य हिस्सों की तरह कर्मियों को न्यूनतम वेतन का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed