फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

अर्द्धनग्न हो कर अस्थायी कर्मियों ने मांगा हक

विज्ञापन
protest
उधमपुर। बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर वीरवार को बिजली विभाग (पीडीडी) के अस्थायी कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में अर्द्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन कर जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई। वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द पूरा बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो वह परिवारों सहित सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पीडीडी डेलीवेजर एसोसिएशन के जिला प्रधान राकेश सिंह ने कहा कि वह लंबित मांगों को लेकर 17 दिन से हड़ताल पर हैं। मगर अभी तक किसी ने भी कोई भी सुध नहीं ली है। इस कारण उन्हें अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा है, ताकि उनकी समस्याओं के प्रति सरकार की आंखें खुल सकें। 20 से 25 सालों तक विभाग में सेवा करने के बावजूद उनको पक्का नहीं किया जा रहा है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ तथा बेटी पढ़ाओ सहित अन्य केंद्र प्रायोजित स्कीमों के लाभ गिनाते नहीं थकती है और दूसरी तरफ उन्हें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के लाभ से भी उन्हें वंचित रखा गया है। मात्र 6700 रुपये प्रति महीने में उन्हें अपने परिवार का पेट पालने में कई प्रकार की समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। कई सालों से उन्हें नियमित तौर पर वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस वजह से अब उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। इसलिए सरकार से अपील है कि जल्द उन्हें बकाया वेतन देकर पक्का किया जाए। अन्यथा मजबूर होकर उन्हें अपने परिवारों के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed