{"_id":"5eea64ca8ebc3e431a3b1e68","slug":"protest-udhampur-news-jmu212372537","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद ने स्याल में फूंका चीन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद ने स्याल में फूंका चीन का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। चीनी सेना की तरफ से भारत के सैनिकों पर किए गए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने बुधवार को स्याल इलाके में फोरलेन राजमार्ग पर चीन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों न कहा कि भारत सरकार को विदेश नीति के तहत चीन को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इसके बाद ही चीन को होश आएगी।
जिला मंत्री सुभाष के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने दोपहर करीब दो बजे चीन का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान सुभाष ने कहा कि चीन की सेना ने भारत की सेना को कमजोर समझ कर गलती कर दी है। झड़प में भारत की सेना ने चीन की सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
अब समय आ गया है कि भारत इसी तरह से चीन को जवाब दे। एलएसी पर भारतीय सेना जवाब दे रही है तो देश की सरकार को विदेश नीति के तहत इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि चीन की सेना ही बार बार भारत की सीमा में प्रवेश कर इस तरह की हरकतें करती है और मजबूरन भारत की सेना को भी इसका जवाब देना पड़ता है। इस बार चीन ने भारत की सेना पर हमला कर हद पार कर दी है। लेकिन चीन को आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चीन की इस हरकत के बाद देश की जनता को भी चीन के सामान का पूरी तरह से बहिष्कार कर देना चाहिए और केवल स्वदेशी सामान को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।