फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

क्रिश्चियन कॉलोनी में आठ दिन से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
protest
उधमपुर। क्रिश्चियन कालोनी में आठ दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से परेशान स्थानीय निवासियों ने बुधवार को मार्ग को बंद कर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शुरू होने के साथ ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद जलशक्ति विभाग के एईई मौके पर पहुंचे, जहां उनका आक्रोशित लोगों ने घेराव किया। बाद में अधिकारी ने जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे स्थानीय निवासियों ने वार्ड 17 की पार्षद आशा देवी के नेतृत्व में मार्ग को बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान पार्षद ने बताया कि स्थानीय निवासी मजबूर और परेशान होकर मार्ग को बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। आठ दिन से लोगों को एक भी बूंद पानी की सप्लाई नहीं मिली है और पानी न मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बच्चे व महिलाओं को पानी लाने के लिए बावलियों पर जाना पड़ रहा है। महिलाओं का ज्यादा समय तो पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड 17 में पानी की किल्लत की परेशानी करीब दो वर्ष से बनी हुई है। पहले तो सप्ताह में दो या फिर तीन दिन पानी की सप्लाई मिल रही थी, लेकिन अब तो सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह सब पानी खोलने वाले लाइनमैन के कारण हो रहा है। जब से लाइनमैन बदला गया है, लोगों के लिए परेशानी पैदा हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क पर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद जलशक्ति विभाग के एईई मौके पर पहुंच गए और लोगों ने उनका भी घेराव कर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों ने एईई को बताया कि कई बार ज्ञापन सौंप कर अपनी परेशानी को जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के सामने रख चुके हैं और अधिकारियों ने हर बार नया आश्वासन देकर सबको घर भेज दिया। शहर में पानी की किल्लत जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के कारण भी बनी हुई है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एईई ने जल्द ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed