{"_id":"5ecd5ab18ebc3e903337090b","slug":"protest-udhampur-news-jmu2107687189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत पर बिफरे परिजन, लगाया हत्या का अरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत पर बिफरे परिजन, लगाया हत्या का अरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रैंबल इलाके में दुद्दर नाले के किनारे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव की पहचान सोमवार देर रात को हो गई। युवक की पहचान दीपक (22) पुत्र वेद प्रकाश निवासी आदर्श कालोनी के रूप में हुई है। दोपहर के समय युवक के परिवार के सदस्यों ने हत्या का आरोप लगाकर जिला अस्पताल के शवगृह के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
गौरतलब है कि सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में दुद्दर नाला इलाके में पड़ा मिला था। सोमवार देर रात को जिला अस्पताल पहुंचे लोगाें ने युवक की पहचान करते हुए हत्या का अंदेशा जताया है। हत्यारों को पता लगाने को लेकर परिवार के सदस्यों ने शवगृह के कारण प्रदर्शन भी किया। मृतक के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा बाजार में दुकान पर काम करता था। सुबह भी वह स्कूटी लेकर घर से दुकान के लिए निकला और फिर नहीं लौटा। इसके बाद उनको बेटे का शव मिलने का सूचना मिली। जब शव को देखा तो वह अर्धनग्न अवस्था में था। उसकी सोने की चेन, स्कूटी की चाबी और मोबाइल फोन गायब है। इससे साफ पता चलता है कि किसी ने सोची समझी साजिश के तहत ही उनके बेटे की हत्या की है।