फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

शहर के होटलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने पर बढ़ी रार

विज्ञापन
protest
उधमपुर। शहर के बीच मौजूद होटलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर को एक बस क्वारंटीन किए लोगों को लेकर सैला तालाब इलाके में सुभाष होटल पर पहुं्ची, लेकिन स्थानीय निवासियों और होटल मालिक ने लोगों को होटल में रखने से इंकार कर दिया। वहीं, शहर के वार्ड 11 में भी पार्षद सहित कई लोगों ने होटल डॉलफिन में क्वारंटीन बनाने का विरोध किया है। जब से प्रशासन ने शहर के अंदर मौजूद होटलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने का आदेश जारी किया है, तब से शहरवासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सोमवार को लोगों ने सब्जी मंडी में इसके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को इसको लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में रोष प्रकट किया गया। जानकारी अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बस क्वारंटीन किए लोगों को लेकर सैला तालाब इलाके में मौजूद सुभाष होटल पर पहुंची। जब होटल मालिक और स्थानीय निवासियों को इसकी सूचना मिली तो सभी ने इनको रखने का विरोध करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह थी कि बस तो पहुंच गई, लेकिन इस बस के साथ प्रशासन व पुलिस का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। बस जम्मू से उधमपुर पहुंची थी और इनमें बैठे लोगों का कहना था कि उनको कहा गया है कि सुभाष होटल चलें, वहां पर सभी तरह की व्यवस्था कर दी गई है। जब लोगों ने क्वारंटीन किए लोगों को होटल में नहीं जाने दिया तो चालक बस को लेकर लौट गया।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर को वार्ड 11 की पार्षद आरती वर्मा ने कुछ स्थानीय निवासियों के साथ डॉलफिन होटल में क्वारंटीन सेंटर बनाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि होटल रिहायशी इलाके में मौजूद है। अगर गलती से कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होटल में आ जाता है तो इससे पूरे वार्ड के लिए हालात खराब हो जाएंगे। प्रशासन को इस आदेश को अमल में लाने से पहले एक बार शहर के लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed