{"_id":"589a17d64f1c1b7e0b379252","slug":"protest-of-phe-s-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई के डेलीवेजर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई के डेलीवेजर भड़के
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
61 हजार डेलीवेजरों को पक्का करने की मांग और सीपी वर्कर्स का वेतन दिए जाने की मांग पर मंगलवार को वाटर वर्क्स पीएचई इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो पानी सप्लाई बंद कर देंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को पीएचई कार्यालय के बाहर वाटर वर्क्स पीएचई इंपलाइज एसोसिएशन के प्रधान जगदीश मंगोत्रा की अध्यक्षता में कर्मियों ने प्रदर्शन किया और कई मांगें रखी। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि सीपी वर्क्स को पिछले 40 माह से वेतन नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें घर का खर्चा चलाने में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2018 को पक्के कर्मियों को सातवां वेतन आयोग देने का वायदा किया है तथा उनके सातवां वेतन आयोग से पहले 61 हजार डेलीवेजरों को पक्का किया जाए ताकि उनकी समस्याएं दूर हो सके। इस दौरान पांच सौ रुपये प्रतिमाह वेतन पाने वाले कर्मियों को भी पिछले दो साल से वेतन नहीं मिलने पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
कहा कि उनका वेतन भी जल्द जारी किया जाए साथ ही डीपीसी बहाल की जाए। कर्मियों ने कहा कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह अपना प्रदर्शन तेज कर पानी बंद करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर दरबार सिंह, गोविंद राम, प्रेम नाथ, मोहम्मद शरीफ, कृष्ण लाल, सतपाल, प्रभु लाल और अन्य मौजूद थे।