{"_id":"5f7b6a908ebc3e5fa300085f","slug":"protest-of-jal-shakti-department-daily-wage-worker-in-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu2201410168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कर्मी बोले-आतंकियों को नौकरी के वादे और हमारे लिए वेतन भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कर्मी बोले-आतंकियों को नौकरी के वादे और हमारे लिए वेतन भी नहीं
विज्ञापन
उधमपुर में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी प्रदर्शन करते।
- फोटो : ??????
उधमपुर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बाडेयां स्थित वाटर प्वाइंट स्टेशन पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पीएचई यूनाइटेड इंप्लाइज फ्रंट के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे अस्थायी कर्मियों ने कहा कि उनकी काम छोड़ो हड़ताल को 11 दिन हो गए, लेकिन उनकी मांगों को मानने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे फ्रंट के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले कई सालों से बिना वेतन के काम रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है।
वहीं, प्रदर्शन के समर्थन में उधमपुर पहुंचे फ्रंट की जम्मू टीम के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश प्रशासन अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने की बजाय आंतकियों को नौकरी देने के वायदे कर रही है। मगर विभिन्न विभागों में कई वर्षों से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। न ही उन्हें नियमित करने के लिए नीति बनाई जा रही है। ऐसे में सरकार या तो उन्हें बकाया वेतन देकर उनकी छुट्टी कर दे अथवा उन्हें नियमित करें।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। वह काम छोड हड़ताल पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों की न्यूनतम मानदेय अधिनियम को लागू करना, सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना और बकाया वेतन एक किश्त में जारी करना प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन
लोग पानी के लिए दरबदर भकटने को मजबूर
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों के 11 दिन से हड़ताल पर जाने के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया है। लोग पानी के लिए दरबदर भटकने को मजूबर हो गए हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों पर दिनभर लोगों की भीड़ लग रही है। लोगों का कहना है कि आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर वे अपनी प्यास तो बुझा रहे हैं, लेकिन अन्य जरूरतों के लिए महंगे दामों पर टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है।