फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

कटड़ा में रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्य सीकलाईन पर प्रर्दशन करते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में शुक्रवार को उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की जम्मू शाखा ने कर्मचारियों के सभी भत्ते रोके जाने पर कटड़ा रेलवे स्टेशन की वर्कशॉप लाइन पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता जम्मू कटरा शाखा अध्यक्ष निलेश कुमार ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे के पास पैसे की कमी है, या फंड के पैसे कहीं और खर्च किया जा रहे हैं? इसके साथ ही उन्होंने रेल बजट को फिर से अलग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों का तो पता नहीं लेकिन भत्ते रोके जाने से छोटे कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है। सरकार एक एक कर अधिकारों को कम या समाप्त करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन ने कर्मचारियों के फरवरी तथा मार्च के कई भत्ते बंद करने का निर्णय लिया है। यूनियन और रेल कर्मचारी इसका विरोध करते हैं। सभी तरह के एरियर, प्रमोशन, एमएसीपी लंबे समय से दिए गए हैं। मजदूरों को ओवर टाइम के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं। मौके पर यूथ विंग यूआरएमयू के पदाधिकारी मोहम्मद राहुल्ला, सुभाष राय, गुलजार, मोशीन अली, अवतार सिंह, कयूम, बशीर, राशिद, एलियास, सुधीर कुमार मौर्य, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed