{"_id":"6809432e30fba8b59404a63b","slug":"protest-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122574-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मन में गम और गुस्सा<bha>;<\/bha> जुबां पर एक ही मांग, आतंकवाद का हो समूल विनाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मन में गम और गुस्सा<bha>;</bha> जुबां पर एक ही मांग, आतंकवाद का हो समूल विनाश
विज्ञापन
उधमपुर शहर में रोष रैली निकालते विभिन्न संगठनों के सदस्य।
-पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जिले भर में बंद का रहा व्यापक असर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के विरोध में बुधवार को जिला उधमपुर पूर्ण रूप से बंद रहा। स्कूल-काॅलेज भी बंद रहे। जगह-जगह आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किए गए। सभी के मन में गम और गुस्सा था। हर जुबां पर एक ही मांग थी कि अब आतंकवाद का समूल विनाश होना चाहिए।
प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए और हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।जिले भर में लोगाें ने इस हृदय विदारक हमले की कड़ी निंदा की। शहरवासियों ने कहा कि हम दुख की इस घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
शहर के भीतर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, विश्व हिंदू परिषद, छात्र यूनियन और व्यापार मंडल के सहयोग से बंद की काल का व्यापक असर दिखा। सुबह से लेकर शाम तक शहर और आसपास के तमाम इलाकों में दवाओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यात्री वाहनों की आवाजाही भी बंद रहीं। जिले के रामनगर, चिनैनी, मजालता, पंचैरी-मौंगरी इत्यादि में भी हमले के विरोध में प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन
शहर के गोल मार्केट इलाके में जमा होकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। गोल मार्केट से रोष रैली भी निकाली गई। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी, चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुदेश शर्मा और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।
बार एसोसिएशन ने भी बंद रखा कामकाज
जिला बार एसोसिएशन ने भी बुधवार को कामकाज बंद रखा और पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर खजूरिया के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
शिवसेना ने मेजर नारायण चौक पर फूंका पुतला
हमले के विरोध में शहर के मेजर नारायण चौक पर शिवसेना की तरफ से भी पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की मांग की।
युवाओं ने सलाथिया चौक पर की नारेबाजी
युवाओं की तरफ से शहर के सलाथिया चौक पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाकर जोरदार नारेबाजी की गई। हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग का वक्त आ गया है। निहत्थे और बेकसूर पर्यटकों पर गोलियां बरसाकर आतंकियों ने भारत की सहनशीलता को चुनौती दी है। इसलिए अब इसका अंजाम भुगतने के लिए भी वे तैयार रहें। भारतीय सेना इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी।
विधायक की अगुवाई में प्रदर्शन
शहर के ओमाडा मोड़ इलाके में विधायक पवन गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इस हमले से मां भारती के सीने को छलनी करने का प्रयास किया गया। यह असहनीय है और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार आतंकवाद के आका पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पाकिस्तान अपनी इन नापाक हरकतों की वजह से जल्द ही दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा।
मुस्लिम वेलफेयर समिति ने भी जताया रोष
उधमपुर मुस्लिम वेलफेयर समिति ने भी कड़ा रोष जताया। अध्यक्ष तनवीर शेख ने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला काफी दुखद है। यह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। पूरा मुस्लिम समाज इस हमले की कड़ी निंदा करता है। कोई भी धर्म, मजहब किसी की हत्या करना नहीं सिखाता है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। सरकार से भी पुरजोर मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रवासियों में नजर आया खौफ, कुछ ने घर वापसी की पकड़ी राह
पहलगाम आतंकी हमले से उधमपुर में रहने वाले प्रवासी भी सहमे से नजर आए। रोजी-रोटी के लिए उधमपुर में डेरा डाले कई प्रवासी हमले के बाद पहली फुरसत में ही घर वापसी करते दिखे। बुधवार को यात्री वाहनों की आवाजाही बंद होने के बावजूद यह लोग ट्रेन से घरों की तरफ रवाना हुए। इनकी आंखों में हमले का खौफ साफ नजर आया। अधिकांश घर वापसी के मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। कुछ ने बताया कि हमले के बाद से गांव में परिवार वाले चिंता में पड़ गए हैं और तुरंत कामकाज छोड़कर लौटने की बात कह रहे हैं। हालात सामान्य होने पर दोबारा जरूर लौटेंगे।