फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in udhampur

Udhampur News: बिजली कट और पानी आपूर्ति न होेने से भड़के लोग, पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in udhampur
उधमपुर। शहर में बिजली की अघोषित कटौती और पानी की किल्लत बढ़ने पर परेशान शहरवासियों ने शुक्रवार को शहर के इंदिरा चौक इलाके में बिजली और जलशक्ति विभाग का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से लगातार बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इससे कारोबार प्रभावित होने के साथ घरों में जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पा रही है। इसलिए अब मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में लोगों ने इंदिरा चौक पर बिजली और जलशक्ति विभाग का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुमित मगोत्रा व शहरवासियों ने कहा कि करीब एक महीने से बिजली की अघोषित कटौती के चलते शहर व ग्रामीण इलाके के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली विभाग कोई न कोई बहाना लगाकर बिजली बंद कर देता है। वीरवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बिजली की बहुत ज्यादा कटौती की गई, जिस कारण लोगों को पर्व मनाने में परेशानी हुई। शहर के मंदिरों में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित रहेे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में लोगों को पानी सप्लाई सप्ताह में एक या फिर दो दिन ही मिल रही है। जलशक्ति विभाग इसका ठीकरा बिजली विभाग पर फोड़ रहा है कि बिजली कटौती के चलते पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने यूटी प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिजली और पानी में कटौती की जा रही है, लेकिन बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा की केंद्र सरकार भी चुपचाप तमाशा देख रही है। मगोत्रा ने बताया कि हमने दोनों विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। अगर बिजली और पानी की समस्या ठीक नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद हम एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। इस मौके पर गुरदेव सिंह, दर्शन कुमार, मोहन लाल, विनोद डोगरा, काला शाह, जोगिंदर मगोत्रा, अरविंद खजूरिया, केसरी, रजिंद्र जम्वाल, संजय मगोत्रा, प्रीतम, सुशील रैना व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed