फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest in Katra

Udhampur News: धर्मनगरी कटड़ा पूर्ण रूप से रही बंद, आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest in Katra
कटड़ा में प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को धर्मनगरी पूर्ण रूप से बंद रही। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के आह्वान पर बंद की काल का व्यापक असर दिखा। श्रद्धांजलि सभा और प्रदर्शन के माध्यम से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया व आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
सुबह से ही प्रमुख बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। श्रीधर चौक पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। टायर जलाकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां पकड़ी थीं जिन पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद बंद करो, निर्दोषों की हत्या नहीं सहेंगे जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह केवल पर्यटकों पर नहीं बल्कि पूरे भारत पर हमला है। मांग की गई कि केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए। हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय नागरिकों ने भी बंद को समर्थन दिया और आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में अपनी नाराजगी जाहिर की। विहिप के जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के सह महामंत्री करण सिंह, मंत्री अजय शर्मा, भाजपा नेता बिमल इंदु, पूर्व पार्षद राजेश सदोत्रा, रवि नाग, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, राज्य प्रवक्ता प्रभात सिंह आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed