फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest in jammu kashmir

सफाई कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल शुरू कर की नारेबाजी

विज्ञापन
protest in jammu kashmir
उधमपुर में हड़ताल करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : UDHAMPUR
सफाई कर्मचारियों ने दो दिन की
विज्ञापन

हड़ताल शुरू कर की नारेबाजी
- कई महीनों से अस्थायी कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। अस्थायी कर्मचारियों का रोका गया मानदेय जारी करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर बुधवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने दो हड़ताल शुरू करते हुए नगर परिषद व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। मजबूरन अब हड़ताल कर सरकार को होश में लाने का प्रयास किया जाएगा।

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान काका हुसैन के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी सुबह दस बजे से ही नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। शाम करीब चार बजे तक धरना देकर सफाई कर्मचारियों ने सरकार व डायरेक्टर लोकल बाडी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान काका हुसैन, गिरधारी लाल व अन्य सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं जारी किया गया है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनके पास परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा नहीं बचा है। कई कर्मचारियों के सर पर हजारों रुपये का कर्ज चढ़ चुका है। मानदेय की मांग को लेकर कई दिनों से अस्थायी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई भी उनकी परेशानी को दूर नहीं कर रहा है। सरकार की तरफ से अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाने को लेकर भी कुछ नहीं किया जा रहा है। जबकि नियम अनुसार सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा होने के बाद अस्थायी कर्मचारियों का स्थायी बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की राशि अभी तक नहीं मिली है, जबकि अन्य विभागों में यह राशि काफी समय पहले दे दी गई थी। यूनियन की मांग है कि सभी कर्मचारियों को एरियर की राशि का भुगतान नकद किया जाए। इसके अलावा सरकार की तरफ से एसआरओ 43 के मामलों को भी नहीं निपटाया जा रहा है। अभी तो केवल दो दिन के लिए हड़ताल की जा रही है। अगर जल्द मांगों को पूरा कर राहत नहीं प्रदान की तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed