फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest for power at night

बिजली के लिए रात को भड़के

Tue, 18 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
protest for power at night
बिजली के लिए विभागीय दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

स्याल सल्लन क्षेत्र में बिजली गुल होने पर लोगों का गुस्सा सोमवार की रात को विभाग के प्रति भड़क उठा। स्थानीय लोगों ने विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल रविवार की दोपहर को ही ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली बंद हुई, जिसे रात तक ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण रात को बिजली नहीं आई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी गई, पर इंतजार के बाद भी सोमवार को बिजली बहाल नहीं हो पाई। विभाग द्वारा लोगों को मंगलवार को ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन


इसके चलते सोमवार की रात देर रात दस बजे विभाग के कार्यालय के बाहर लोग पहुंच गए और कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यालय में मौजूद नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर सुबह तक लगाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी और नेकां के नेता जगदीश भारद्वाज ने कहा कि दो दिनों से क्षेत्र में बिजली बंद है पर विभाग के अधिकारियों को इसकी कोई चिंता ही नहीं। गरीब जनता को विभाग के कमजोरियों का खामियाजा भुगतना पड़ता है और विभाग के अधिकारी सरकारी सुविधाओं के मजे लेते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed