फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest for one rank one pension

वन रैंक वन पेंशन के लिए कैंडल मार्च

Thu, 10 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ उधमपुर/भद्रवाह।
ब्यूरो/ उधमपुर/भद्रवाह। Updated Thu, 10 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
protest for one rank one pension
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश की तरह उधमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने भाजपा को सैनिक विरोधी बताया।

विज्ञापन


बुधवार शाम छह बजे के करीब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू होकर शहीदी स्मारक पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेश साहनी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन को लेकर केंद्र सरकार सैनिकों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


इससे साफ है भाजपा सरकार सैनिक हितैषी नहीं है। इसलिए पूरे देश में कांग्रेस द्वारा कंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कैंडल मार्च के माध्यम से किया जा रहा है। उधमपुर कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि जब कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को लागू करने की बात कही थी तो भाजपा ने इसका विरोध जताया था, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा इसे पूरे तरीके लागू नहीं करने के कारण एक पूर्व सैनिक को आत्महत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सैनिकों को उनका हक पूरी तरह से देने में विफल साबित हो रही है। इस मौके पर सुमित मगोत्रा, फकीर नाथ, एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया, विजय मनहास, अशोक बख्शी, कृष्णचंद्र भगत आदि लोग उपस्थित थे। भद्रवाह में भी एक्स मैन सर्विस लीग के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन कर पेंशन की मांग की। रिटायर्ड सूबेदार राज सिंह चाढ़क ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांग की उपेक्षा के चलते उनमें रोष पनप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed