फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest by reasi visthapit

Udhampur News: रियासी पहुंचे तलवाड़ा विस्थापित, रैली निकालकर की नारेबाजी

विज्ञापन
protest by reasi visthapit
रियासी। अपनी लंबित मांगों को पूरा किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को तलवाड़ा में रहने वाले विस्थापितों ने जिला मुख्यालय में पहुंच कर रोष रैली निकालकर नारेबाजी की। बुधवार दोपहर को विस्थापित नगर के जनाना पार्क में माइग्रेंट एक्शन कमेटी के बैनर तले इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है। राशन पाने के लिए वह लोग कई बार जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग को लिखित में ज्ञापन सौंप चुके हैं। उसके बावजूद भी उन्हें राशन की सप्लाई जारी नहीं की गई है। रैली में शामिल विस्थापितों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनको भी कश्मीरी विस्थापितों की भांति ही सभी प्रकार की सुविधाएं देने का आदेश दिया है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। वह लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। तलवाड़ा में बने हुए क्वार्टरों की हालत भी काफी खस्ता हो गई है। जिसमें रहना भी मुश्किल हो गया है। क्वार्टर रिपेयर करने का काम भी नहीं करवाया जा रहा है। बाद में विस्थापितों की रोष रैली मुख्य बाजार, बस अड्डे से होते हुए मिनी सचिवालय तक पहुंची। एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed