{"_id":"4d762a520d393868df1b45a0d9ed96b0","slug":"protest-against-the-development-of-pul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुली का निर्माण नहीं होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुली का निर्माण नहीं होने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते कशीराह इलाके में तीन वर्ष से बंद पड़े पुली का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग पर स्थानीय निवासियों ने रविवार को ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि कई बार मांग करने के बाद भी विभाग पुली का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा है। जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सरपंच रामपाल भगत के नेतृत्व में लोगों ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रामपाल भगत ने बताया कि तीन वर्ष पहले ग्रामीण विकास विभाग ने पुली का निर्माण कार्य आरंभ किया था।
विज्ञापन
काम शुरू होने पर पांच से ज्यादा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली थी। इसके निर्माण कार्य से हजारों लोगों को लाभ मिलना था, लेकिन काम अभी आधा ही हुआ था कि इसको बंद कर दिया गया।
लोगों को लगा कि कुछ दिन के बाद इसको फिर से शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि पुली का निर्माण नहीं होने से नाले को पार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं अधूरे निर्माण कार्य के कारण बारिश का पानी बाहर निकल कर परेशानी पैदा कर रहा है। दिन-ब-दिन परेशानी बढ़ती जा रही है और ग्रामीण विकास विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने कई बार शिष्टमंडल के रूप में अपनी परेशानी ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के सामने रखा है, लेकिन सिवाय आश्वासनों के लोगों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
इसलिए प्रदर्शन करना पड़ा। काम शुरू नहीं होने पर अगली बार कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर भूषण कुमार,साहिल भगत, रमेश कुमार व अन्य मौजूद थे।