फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest against state government in udhampur

राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
protest against state government in udhampur
माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।

 एनआईटी श्रीनगर में गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद छात्रों की मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किए जाने से नाराज धनौड़ी के लोगों ने मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले कश्मीर पुलिस और राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मजदूर दस्तकार यूनियन के राज्य उप प्रधान सोमा ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर पुलिस ने गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज कर बर्बरता दिखाई है, उससे यही लग रहा है कि  कश्मीरी चाहते ही नहीं हैं कि कश्मीर में कोई गैर कश्मीरी छात्र आकर पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


लेकिन कश्मीरी यह नहीं जानते हैं कि कश्मीर भारत का अटूट अंग हैं। उन्होंने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने भारत माता की जय बोलने वाले छात्रों पर कार्रवाई की है। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार ने छात्रों की सभी मांगों को पूरा करने में आनाकानी की तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में गुड्डी देवी, खुर्शीदा, सुरजू देवी, नीतू देवी, रोमा देवी, सूरज कुमार, अब्दुल मजीद, दर्शन कुमार सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed