{"_id":"659da423c39d46519a068f5c","slug":"protest-against-railway-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-544-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने की भूख हड़ताल
Wed, 10 Jan 2024 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा परिसर में पुरानी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी के श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेंशन पर अपनी मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों दवारा भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया गया । अपनी इस चार दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन रेलवे कर्मचारियों ने श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा परिसर में पुरानी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की।
रेलवे कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग सहित महंगाई भत्ते की रुकी हुई तीनों किस्तों के एरियर का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं । साथ ही दूसरी ओर निश्चित समय पर वेतन आयोग या सैलरी रिव्यू कमेटी के गठन की मांग कर रहे हैं।। मांगों को लेकर इससे पहले सोमवार को रेलवे कर्मचारियों ने उधमपुर में भूख हड़ताल की थी।
दूसरे दिन मंगलवार को भूख हड़ताल कटड़ा रेलवे स्टेशन पर की गई और इसके साथ ही तीसरे दिन की भूख हड़ताल बुधवार को जम्मू में आयोजित होगी जबकि चौथे दिन की भूख हड़ताल आगामी वीरवार को कठुआ में आयोजित की जाएगी। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेल कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। इस मौके पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ब्रांच प्रधान निलेश कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों की इन मांगों को लेकर सरकार सहित रेलवे विभाग गंभीर रुख अपनाए और जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करें जिससे रेलवे कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
वही भूख हड़ताल पर उत्तरीय रेलवे मजदूर संघ के सचिव अब्दुल करीम, जगदीश कुमार,एम एस लोन, भारत कुमार व यूवा की टीम सुखदेव सिंह, मनोज चौधरी, भूपेंद्र सिंह, जगतार सिंह, बशीर, मुर्तजा कामिल, संजू सहित अन्य रेलवे कर्मचारी शामिल थे। कर्मचरियों ने कहा कि यदि हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।