फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   project is in poblem

आपदा प्रबंधन का प्रोजेक्ट अधर में

Fri, 05 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
project is in poblem
जिले में भूस्खलन, बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदा के लिए मंजूर किया 13 करोड़ का आपदा प्रबंधन प्रोजेक्ट अभी तक अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर चल रहे काम में सालों लग गए। इस बीच दर्जनों लोग प्राकृतिक आपदा में जान भी गंवा चुके हैं। प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने से अभी तक सद्दल गांव सबसे अधिक प्रभावित रहा।


दो साल से उधमपुर जिला प्राकृतिक आपदा का शिकार हो रहा है। सद्दल सबसे बड़ी त्रासदी का गवाह रहा है। आसपास क्षेत्रों में माल-मवेशी का काफी नुकसान हुआ।

सद्दल के गांव के लिए नई जगह की तलाश की गई। कई लोग अब भी छत के बिना खुले आसमान तले रात गुजराने पर मजबूर हैं। कई मकान गिरे और जानवरों की भी मौत हो गई थी। पैंथर्स अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया के अनुसार इस आपदा से निपटने के लिए उन्होंने जिले के लिए 13 करोड़ रुपये का आपदा प्रबंधन प्रोजेक्ट को पास कराया था।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत केवल बिरमा पुल पर ही काम हुआ। एक साल में काम पूरा किया जाना था। इसमें कई साल लग गए। इसके कहीं कोई काम नहीं हुआ है।

उन्होंने मांग की कि प्रोजेक्ट पर काम जल्द पूरा किया जाए। लोगों को मुआवजा भी पूरी तरह से नहीं मिल पाया है। यह जम्मू संभाग से भेदभाव की मिसाल है।

उन्होंने मांग की है कि इस राशि को लोगों के राहत के लिए उपयोग में लाकर प्राकृतिक आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed